असम की जीत में झाँसी के नौजवान की भी भूमिका
झाँसी : असम की भाजपा की जीत में झाँसी के एक नौजवान की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्ष 2004 में बिपिन बिहा
झाँसी : असम की भाजपा की जीत में झाँसी के एक नौजवान की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्ष 2004 में बिपिन बिहारी महाविद्यालय की पढ़ाई को बीच में छोड़कर युवक असम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसर का संगठन मन्त्री (पूर्णकालिक) बनकर गया था, वह तब से लगातार असम में विद्यार्थी परिषद के लिए कार्य कर रहा है। इन दिनों पूर्वोत्तर क्षेत्र के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख व युवा विकास केन्द्र के सचिव के तौर पर कार्य कर रहे मनोज नीखरा को युवाओं को भाजपा से जोड़ने की बड़ी ़िजम्मेदारी मिली है। मनोज नीखरा ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले हुए कॉलिज कैम्पस के छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद ने बड़े स्तर पर जीत हासिल की थी। विद्यार्थी परिषद लम्बे समय से उल्फा आतंकवाद, बंगलादेशी घुसपैठ व अन्य समस्याओं को लेकर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन चला रही है। एक समय विद्यार्थी परिषद का कार्य करना चुनौती भरा था, लेकिन उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्रों व युवाओं को इससे जोड़ा। इन विधानसभा चुनाव में इन युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मनोज ने बताया कि यह राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है। युवा भ्रष्टाचार, घुसपैठ व शिक्षा व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था न होने से परेशान थे। अब पूर्वोत्तर के छात्रों को पूर्वोत्तर में ही उच्च शिक्षा के पर्याप्त प्रबन्ध कराए जाएंगे। इधर, चुनाव के समय असम व पश्चिम बंगाल में भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता पूर्णकालिक बनाकर भेजे थे। भाजपा के पूर्व महानगर महामन्त्री हिमांशु दुबे व दीपक त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल भेजा था।
भाजपा ने मनाया जश्न
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय व विभिन्न क्षेत्रों में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण कर असम में मिली ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया। इस अवसर पर मोहन सिंह यादव, ़िजलाध्यक्ष संजय दुबे, सुबोध गुबरेले, सन्तोष सोनी, रानू देवलिया एड., राजू बुकसेलर, राजीव सिंह पारीछा, संजीव श्रंगीऋषि, गिरजा तिवारी व सौरभ रावत भान्जे आदि मौजूद रहे।
हस्तशिल्पियों की गणना को सर्वेक्षण
0 30 जून तक चलेगा सर्वेक्षण, हस्तशिल्पियों को विभिन्न योजनाओं का मिल सकेगा लाभ
झाँसी : ़िजले में हस्तशिल्पियों का सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। इसके लिए कैम्प लगाकर हस्तशिल्पियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर एकत्र की जाए। सर्वेक्षण से नई हस्तशिल्पि नीति के तहत विभिन्न सुविधाएं, वित्तीय संस्थाओं से ऋण व निर्यात सब्सिडी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
़िजलाधिकारी कैम्प कार्यालय में सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए ़िजलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि शासन के निर्देश पर जनपद के हस्तशिल्पियों की गणना कर उन्हें विभिन्न सुविधाओं के साथ अन्य लाभकारी योजनाओं से संतृप्त किए जाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण घर-घर जाकर किया जाना है, जिसके लिए विभागीय कर्मचारी ही प्रगणक के रूप में कार्य करेंगे। 16 मई से प्रारम्भ सर्वेक्षण 30 जून तक चलेगा और सर्वेक्षण से अवशेष हस्तशिल्पि किसी भी कार्यदिवस में जि़ला उद्योग केन्द्र में आकर सर्वे फॉर्म भर सकते हैं।
महाप्रबन्धक ़िजला उद्योग केन्द्र रविकान्त शुक्ला ने कहा कि झाँसी जनपद हस्तशिल्प के दृष्टिकोण से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। निर्यात में भी इस क्षेत्र की अहम् भूमिका हो सकती है। क्षेत्र के हस्तशिल्पियों के आँकड़े, उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी उपलब्ध नहीं है। सर्वेक्षण में इससे मदद मिलेगी। हस्तशिल्पियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गणना करायी जा रही है। ऐसे शिल्पी, जिनकी उम्र 60 या उससे अधिक है, उन्हें समाजवादी हस्तशिल्प पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना के तहत हस्तशिल्पियों को प्रदेश के मेलों में प्रतिभाग करने पर स्टॉल का किराया व सामान ले जाने का व्यय आदि पर 10 हज़ार रुपए प्रतिवर्ष उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र विजय सिंह, अपर ़िजलाधिकारी रमा शंकर गुप्ता, सहायक आयुक्त उद्योग सुश्री एमबी जौहरी, सहायक प्रबन्धक उद्योग उमा शंकर आदि उपस्थित रहे।
भाजपा शिवाजी नगर मण्डल की कार्यकारिणी गठित
झाँसी : भाजपा शिवाजी नगर मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके चलते मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने आदराम वर्मा व राजेन्द्र कुमार अहिरवार को महामन्त्री, राजू कुशवाहा, जीतू नायक, विजय सिंह कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, प्रदीप खटीक, दीनानाथ साहू को उपाध्यक्ष, राम खिलावन राय, भरत रजक, रंजना तिवारी, इन्दू वर्मा, मनोहर आदिवासी, रतन कुशवाहा को मन्त्री व जेपी वर्मा को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।