छत से गिरा पंखा, बाल-बाल बचा सिपाही
झाँसी : पुलिस कार्यालय स्थित पीआरओ सेल में आज दोपहर सिपाही संजीव कुमार, महिला सिपाही श्वेता निगम कम्
झाँसी : पुलिस कार्यालय स्थित पीआरओ सेल में आज दोपहर सिपाही संजीव कुमार, महिला सिपाही श्वेता निगम कम्प्यूटर पर कार्य कर रहे थे। अन्य सिपाही लिखा-पढ़ी में व्यस्त थे, अचानक छत पर लगा पंखा नीचे गिर गया। पंखा संजीव कुमार के ठीक ऊपर लगा हुआ था। यदि गर्दन जरा सी इधर-उधर हो जाती, तो वह गम्भीर रूप से घायल हो जाते। वहीं उनसे थोड़ी दूरी पर कार्य कर रहीं श्वेता ने दूर भागकर खुद को बचाया। मामले की सूचना सिपाहियों ने पीआरओ व प्रतिसार निरीक्षक को दी, इस पर वहाँ नया पंखा लगाया गया।
दो स्थानों पर लगी आग, बुझाई गयी
झाँसी : अलग-अलग 2 स्थानों पर आग लग गयी। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
आवास विकास के सूर्यपुरम् कॉलनि निवासी विजय बुन्देला के आवास के बगल में उनका खाली प्लॉट पड़ा हुआ है, जिसमें कई पेड़ लगे हैं। आज दोपहर पेड़ों में आग लग गयी। वहीं, आवास विकास चौराहा के पास एक बिजली के खम्भे में लगे तारों के झुण्ड में आग लग गयी। अग्निशमन दल की टीम ने दोनों ही स्थानों पर आग पर काबू पा लिया।
स्टोव फटने से महिला झुलसी
झाँसी : सदर बा़जार के ग्राम सिंगर्रा निवासी सरोज पत्नी लक्ष्मण आज सुबह किचन में स्टोव पर खाना बना रही थीं, अचानक स्टोव फट गया, जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गयीं। उन्हें मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया।
फोटो : स्केन
मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
झाँसी : ज्ञान स्थली पब्लिक इण्टर कॉलिज में आज मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डा. राकेश बिहारी गुप्ता व अर्चना गुप्ता ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, बच्चों को एकाग्रचित होकर परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करना चाहिये। इस मौके पर गौरव नागइच, एलआर सोनी, मोहन कुशवाहा, मोनिका सिंह, मानवेन्द्र सिंह, गीता सेठ, अमिता गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
बालवाड़ी का शुभारम्भ
झाँसी : प्रगति रथ समाज सेवी संस्था के तत्वावधान में सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बबीना के टेकनपुर (आदिवासी) गाँव में बालवाड़ी का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री, स्लेट, चॉक, बत्ती, कॉपी, किताबें वितरीत की गयीं। गाँव के ही एक युवक को शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर विजय चौहान, संध्या चौहान, रजनी वर्मा, सन्तोष शर्मा, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना में 2 घायल
झाँसी : बबीना निवासी राजू पुत्र पीके पुरकायस्थ व निवाड़ी निवासी मथुरा पुत्र स्व. पन्नालाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। उन्हें मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया।
मारपीट में 2 घायल
झाँसी : अलग-अलग 2 स्थानों पर हुये विवाद में मारपीट से 2 लोग घायल हो गये। उन्हें मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया।
सीपरी बा़जार के ग्राम अम्बावाय निवासी शीला देवी पत्नी श्रीलाल पचौरी, ललितपुर के पूराकला, भुचेरा निवासी शिवनारायण पुत्र नाथूराम पड़ोस में हुये विवाद में मारपीट से घायल हो गये।
आग लगने से महिला झुलसी
झाँसी : टोड़ी फतेहपुर के लुहरगाँव निवासी पुष्पा पत्नी रामनरेश आज सुबह खाना बनाते समय आग लगने से झुलस गयी। उसे मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया।