गर्भवती महिला के गायब होने का मामला उछला
0 भाजपा महिला मोर्चा ने ़िजला महिला चिकित्साधिकारी का किया घेराव झाँसी : महिला चिकित्सालय से रहस्य
0 भाजपा महिला मोर्चा ने ़िजला महिला चिकित्साधिकारी का किया घेराव
झाँसी : महिला चिकित्सालय से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई गर्भवती महिला के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज ़िजला महिला चिकित्साधिकारी का घेराव कर अव्यवस्थाओं पर नारा़जगी जताई।
़िजला महिला चिकित्सालय से गत दिवस एक गर्भवती महिला अचानक गायब हो गई थी। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुँची। आज भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याओं ने महिला चिकित्सालय में प्रदर्शन किया। महानगर उपाध्यक्ष गिरिजा तिवारी ने महिला के गायब होने पर सवाल-जवाब किए। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. वसुधा अग्रवाल ने बताया कि गर्भवती राजकुमारी राय धूप में बैठी थी, तभी गायब हो गई। इसकी जाँच पुलिस कर रही है। भाजपा नेत्रियों ने ड्यूटि इंचार्ज पर कार्यवाही करने की माँग करते हुए व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर उर्मिला पटैरिया, सावित्री कुशवाहा, सुमन पुरोहित, प्रमिला झा आदि उपस्थित रहीं।