यादव सिंह की डायरी खुलते ही भरभरा जाएगी सपा सरकार
0 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सपा सरकार पर साधे निशाने झाँसी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता
0 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सपा सरकार पर साधे निशाने
झाँसी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि नोएडा विकास प्राधिकरण घोटाले के मास्टर माइण्ड यादव सिंह की डायरी का राज खुलते ही सूबे की सपा सरकार भरभरा जाएगी। उन्होंने बिजली मूल्य वृद्धि के बोझ से जनता को बचाने के लिए पार्टी संसद से सड़क तक आन्दोलन करने की बात भी कही।
झाँसी में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अवैध खनन के मामले में मन्त्री गायत्री प्रजापति व महबूब अली के नाम सामने आए हैं, जबकि परदे के पीछे कई बड़े नाम हैं। उन्होंने दोनों मन्त्रियों के इस्तीफे तक संघर्ष करने की बात कही। नोएडा प्राधिकरण के घोटाले पर बोलते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यादव सिंह को बसपा के बाद सपा ने पोषित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन से मिलकर यादव सिंह व उसके रिश्तेदारों के नियुक्ति पत्र माँगे हैं। बसपा शासनकाल में तीन प्राधिकरणों में बिना योग्यता के चीफ इंजीनियर बनाया जाना भी संदेह को जन्म देता है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जोरदार प्रहार किया। कहा जिस प्रदेश में आइपीएस अधिकारी के परिवार को धमकियाँ मिल रहीं हों, वहाँ की जनता कैसे भयमुक्त रह सकती है। संगठन पर चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि देश में अब तक भाजपा 3 करोड़ से अधिक सदस्य बना चुकी है, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में पार्टी के 80 लाख सदस्य हैं। 9,10, 11 जनवरी पर बूथ चलो अभियान से भाजपा प्रदेश में डेढ़ करोड़ के अपने लक्ष्य तक पहुँच जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर प्रवक्ता हिमांशु दुबे, राजेश पाल, विनोद मिश्रा, कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।
भाविप रानी झाँसी ने भी थामा स्वच्छता अभियान का दामन
झाँसी : दैनिक जागरण व ़िजला जन कल्याण महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे 'स्वच्छ-स्वस्थ-सुरक्षित झाँसी' अभियान की राह पर चलने का निर्णय भारत विकास परिषद रानी झाँसी ने भी लिया है। संगठन बीकेडी चौराहा गोद लेकर साफ-सफाई का दायित्व निभाएगा।
़िजला जन कल्याण महासमिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी के संयोजन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत अब तक डेढ़ द़र्जन से अधिक सामाजिक संगठन विभिन्न मोहल्लों, चौराहों को गोद लेकर स्वच्छता का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद रानी झाँसी भी जुड़ गया है। संगठन के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि 6 जनवरी को सायं 4 बजे बीकेडी चौराहा को गोद लेकर यहाँ प्रतिदिन सफाई कराने का अभियान शुरू किया जाएगा। चौराहे के आस-पास नियमित चूना डालने के साथ ही सीमेण्ट की टंकियाँ भी रखवाई जाएंगी, ताकि लोग यहाँ-वहाँ कूड़ा न फेंकें।
- स्व. विवेक निरंजन फाउण्डेशन व विवेक फ्रेण्डस वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में ग्वालियर रोड स्थित चन्द्रशेखर आजाद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। राम किशन निरंजन के नेतृत्व में स्मारक के आस-पास की झाड़ियाँ व घास हटाते हुए साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर राजेश पटेल, डॉ. सन्तोष भार्गव, जितेन्द्र परिहार, रामदीप नागर, शैलेन्द्र यादव, रघुकुल भार्गव, अंकित यादव, शिवम, प्रकाश, ऋषभ, अजय, पुष्पेन्द्र, सौरभ निरंजन आदि उपस्थित रहे।