Move to Jagran APP

पति व चचिया ससुर ने बहू को लगायी आग

0 मृतका के पिता ने पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया झाँसी : 5 दिन पहले एक युवती कपड़ों में आ

By Edited By: Published: Fri, 17 Oct 2014 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 01:05 AM (IST)
पति व चचिया ससुर ने बहू को लगायी आग

0 मृतका के पिता ने पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया

loksabha election banner

झाँसी : 5 दिन पहले एक युवती कपड़ों में आग लगने से गम्भीर रूप से झुलस गयी। उसे मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया, जहाँ आज उसकी मौत हो गयी। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया।

थाना पूँछ के ग्राम धौरका निवासी मनोज वर्मा की 21 वर्षीय पत्‍‌नी क्रान्ति 10 अक्टूबर को खाना बनाते समय आग लगने के कारण गम्भीर रूप से झुलस गयी थी। उसे मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया था। मृतका के पिता टहरौली के ग्राम रमपुरा निवासी सन्तराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2011 में हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन 5 लाख रुपए की माँग को लेकर पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। 10 अक्टूबर को नशे में धुत दामाद व उसके चाचा ने उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

प्रसव के दौरान माँ-बेटी की मौत

समथर के मोहल्ला लंकापुरी निवासी अरविन्द कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अनीता की प्रसव के दौरान मौत हो गयी। बेटी के मरने की सूचना पाकर मेडिकल पहुँचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर उसे मार डालने का आरोप लगा दिया। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2003 में उसकी पुत्री की शादी हुई थी। दहेज की माँग को लेकर वे पुत्री का उत्पीड़न करते थे, जिसका मामला वर्ष 2006 से न्यायालय में विचाराधीन है। ससुरालीजन उसे 1 वर्ष से मायके नहीं भेज रहे थे। आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसकी पुत्री के साथ ही उसकी नवजात बेटी का देहान्त हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी पत्‍‌नी भी नहीं निभा सकी ़िजन्दगी का स़फर

टीकमगढ़ के लक्ष्मणपुरा कॉलनि निवासी गायत्री पत्‍‌नी रामदास, जो बीते दिवस खाना बनाते समय आग लगने से झुलस गयी, उसकी आज मेडिकल कॉलिज में मौत हो गयी। मृतका की माँ ने ससुरालियों पर पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। गायत्री बीते दिवस गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक गैस लीक हो गई, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गयी। सागर निवासी मृतका की माँ ने पुलिस को बताया कि रामदास ने पहली पत्‍‌नी की मौत के बाद उसकी पुत्री से शादी की थी। कुछ समय बाद 50 ह़जार रुपए की माँग को लेकर वह पुत्री का उत्पीड़न करने लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.