फारेंसिक टीम ने की जांच
जौनपुर : प्रथम ²ष्टया मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का ही प्रशासन को प्रतीत हुआ। बावजूद इसके
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 11:53 PM (IST)
जौनपुर : प्रथम ²ष्टया मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का ही प्रशासन को प्रतीत हुआ। बावजूद इसके मामले की तह तक जाने के लिए जिलाधिकारी ने फारेंसिक जांच भी कराने का निर्णय लिया। डीएम के आदेश पर फारेंसिक टीम दोपहर बाद पहुंची। घटना स्थल पर आधे घंटे से अधिक समय तक गहनता से जांच की। टीम को भी हादसा शार्ट सर्किट से ही होता दिख रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामला शार्ट सर्किट से ही लग रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें