डा.उपेंद्र ¨सह अध्यक्ष, विजय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने
जागरण संवाददाता, जौनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का नगर के साहू धर्मशाला में शनिवार
जागरण संवाददाता, जौनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का नगर के साहू धर्मशाला में शनिवार को अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें सर्व सम्मति से डा. उपेंद्र प्रताप ¨सह को अध्यक्ष व विजय कुमार ¨सह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि मंत्री गिरीश यादव ने कहा कर्मचारी जनता व सरकार के बीच रीढ़ हैं। इनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। विधायक जफराबाद हरेंद्र ¨सह ने कहा कि कर्मचारियों ने जिस विश्वास के साथ संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत ने कर्मचारी हित में एकता पर बल दिया। महामंत्री अतुल मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था करना, ठेकेदारी प्रथा बंद हो। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय अध्यक्ष आनंद मिश्र ने किया।
समारोह को प्रमुख रूप से टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार ¨सह, पूर्व विधायक रघुराज ¨सह, सुरेंद्र प्रताप ¨सह, सीएमओ डा. ओपी ¨सह, सीएमएस डा.एसके पांडेय आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व सर्व सम्मति से डा. उपेंद्र प्रताप ¨सह अध्यक्ष, विजय कुमार ¨सह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमला प्रसाद पांडेय मंत्री और अली अहमद खां को संप्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गई।