झमाझम बारिश से लोगों के खिले चेहरे
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में सोमवार को झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए है। बारिश के बाद क
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में सोमवार को झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए है। बारिश के बाद किसान ट्रैक्टर लेकर खेतों की चल दिए है। मौसम सुहाना होने से लोग इसका लुत्फ भी लेते रहे। नगरीय इलाकों में जलभराव की स्थिति से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून आगे भी ऐसे ही बना रहेगा।
सोमवार की सुबह से बारिश होने के बाद बीच में थमा था। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई। यह करीब दो घंटे तक चलती रही। दिन का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 84 फीसद रही। हवा दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से रही। जिन लोगों के खेतों की जोताई नहीं हुई है वह ट्रैक्टर लेकर जुट गए है। जिन्होंने खेतों में बेहन लगा रखे थे वह अब धान की रोपाई करने में लग गए है। नगरीय इलाकों में जलभराव से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
नगर के रुहट्टा, ओलंदगंज, पुराना मछलीशहर पड़ाव, कालीकुत्ती मार्ग पर जलभराव हो गया है। जौनपुर जंक्शन के सुरंग मार्ग में भी पानी भर जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।सड़कों पर जलजमाव से लोगों की गाड़ी बंद होने पर लोग पैदल व लोगों की मदद से धक्का मारते देखे गए। इस बाबत टीडी कालेज भूगोल विभागाध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश ¨सह ने कहा कि मानसून आ चुका है। आगे भी इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है।