ब्राह्मण समाज की रीढ़
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी परिसर स्थित फा
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी परिसर स्थित फार्मेसी अधीक्षक ज्ञानेश पारासरी के आवास पर बुधवार को ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। रिटायर्ड आइएएस कमिश्नर सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की रीढ़ हैं। समाज के उत्थान में ब्राह्मणों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। अवकाश प्राप्त पीसीएस शांति प्रसाद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने समाज के साथ हमेशा एकजुटता का परिचय दिया है। इनके बिना मानव कोई भी सुख प्राप्त नहीं कर सकता।
भारतीय जनता पार्टी बदायूं बिसौली के पूर्व विधायक दया ¨सधु शंखधार ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को ढेरों चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें एकजुट होकर डटकर मुकाबला करना पड़ेगा, तभी वह अपनी व समाज की लड़ाई जीत सकते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ज्ञानों का विद्वान और वेदों का ज्ञाता होता है।
इसलिए इन्हें चाहकर भी कोई परास्त नहीं कर सकता है। इस मौके पर धीरज शर्मा, जितेंद्र उपाध्याय, हिमांशु पारासरी, अक्षय कुमार, रानू, सानू आदि उपस्थित रहे। संचालन ज्ञानेश पारासरी ने किया।