वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा
जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर निकायों का चुनाव जल्द हो सकता है। इसको लेकर शासन स्तर से जिला स्तर पर
जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर निकायों का चुनाव जल्द हो सकता है। इसको लेकर शासन स्तर से जिला स्तर पर तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को एनआइसी हाल में राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल व नगर विकास प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने वीडियो कांफ्रें¨सग की। इस दौरान निकायों में बढ़े परिसीमन पर आपत्ति व पिछड़ा वर्ग के रैपिड सर्वे पर चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि नगर निकायों का अंतिम परिसीमन तय हो चुका है। इसमें दावे व आपत्ति 29 अप्रैल तक संबंधित एसडीएम व पालिकाओं में दर्ज कराई जा सकते है। इसके साथ ही वार्डो में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या कितनी है इसका भी प्रकाशन किया जा चुका है। जिसको नगर पालिकाओं में चस्पा किया गया है। किस वार्ड में इनकी संख्या कितनी है यह भी प्रकाशित है।
सर्वे पर 26 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आरक्षण को लेकर एक-दो दिन में शासनादेश आ जाएगा तो आगे की कार्यवाही की जाएगी। वीडियो कांफ्रें¨सग में प्रश्न पूछे जाने पर जिलाधिकारी डा. बलकार ¨सह ने कहा कि शासन से मिले सभी निर्देशों के अनुसार परिसीमन का प्रकाशन, पिछड़ा वर्ग का सर्वे व अन्य कार्रवाई की जा चुकी है।
इस मौके पर सीआरओ आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।