पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर) : क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने रविवार देर शाम किशोरी के सा
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर) : क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने रविवार देर शाम किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उसे जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव की 14 वर्षीय किशोरी पड़ोसी भोला विश्वकर्मा के घर कुछ सामान देने गई थी। वहां उसका पुत्र किशन अकेला था। मौका पाकर उसने किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने लगा तो किशोरी ने शोर मचाया। इस पर वह डर कर भाग निकला। गंभीर हालत में पीड़िता घर पहुंची। परिजनों को आपबीती बताते-बताते बेहोश होकर गिर पड़ी। सभी उसे लेकर सीएचसी गए तो चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया।
इसके बाद उसे नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसओ जीतेंद्र ¨सह ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है। हालांकि वह गिरफ्तारी से इंकार कर रहे हैं।