चुनाव : मतदाता गाइड से वोटरों का मार्गदर्शन
जौनपुर : विधानसभा चुनाव-2017 में पहली बार मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए रंगीन मतदाता गाइड दी जाएगी।
जौनपुर : विधानसभा चुनाव-2017 में पहली बार मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए रंगीन मतदाता गाइड दी जाएगी। इसको चुनाव से ऐन पहले प्रत्येक परिवारों में पहुंचाया जाएगा। इसमें वो¨टग प्रक्रिया की पूरी जानकारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनपद में 31 लाख 58 हजार 226 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 16 लाख 80 हजार 217 व महिला मतदाता 14 लाख 77 हजार 887 है। वही 122 अन्य मतदाता है। विधानसभा चुनाव में पहली बार रंगीन मतदाता गाइड जारी किया जाएगा। जिसमें मतदान केंद्रों का नाम, मतदान समय आदि जानकारी होगी। इसमें पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे लिखा होगा। जिसको पढ़कर परिवार का प्रत्येक सदस्य सही तरीके से वो¨टग करने के लिए जागरूक हो सकेगा। इसके मतदान की तिथि से पहले ही प्रत्येक परिवार के बीच पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही सभी घरों में फोटो वाली मतदाता पर्ची भी पहुंचाई जाएगी। यह कार्य संबंधित बीएलओ को कराना है। जिससे कोई भी परिवार इस पत्र से वंचित न रह जाए।
चुनाव से पहले पहुंचाया जाएगा
चुनाव आयोग के निर्देश पर पहली बार रंगीन मतदाता गाइड जारी की जा रही है। यह फोटो युक्त मतदाता पर्ची के साथ प्रत्येक परिवारों में मतदान से पहले पहुंचाई जाएगी। जिसमें मतदान केंद्र व समय आदि की जानकारी होगी। जिसमें वो¨टग की प्रक्रिया का भी पूरा विवरण होगा। जिससे मतदाता पढ़कर जागरूक हो सके।
उमाकांत त्रिपाठी-उपजिला निर्वाचन अधिकारी