भरत मिलाप में दिखा देश प्रेम का जज्बा
रामपुर के भरत मिलाप में निकली आकर्षक झांकियां रामपुर (जौनपुर): रामपुर क्षेत्र का ऐतिहासिक भरत म
रामपुर के भरत मिलाप में निकली आकर्षक झांकियां
रामपुर (जौनपुर): रामपुर क्षेत्र का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का आयोजन किया गया। लागों एवं चौकियों का प्रदर्शन देश लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों ने देश प्रेम का संदेश दिया।
शुक्रवार की सायंकाल 7 बजे तक लगभग मेलार्थियों की भीड़ एकत्र हो गई। रात्रि 9 बजे से आकर्षक चौकियों का तरह-तरह का प्रदर्शन किया गया। कलाकारों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर देश-भक्ति राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम गीत, मां काली नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, सुदामा-कृष्ण आदि कार्यक्रम का प्रदर्शन किया, जो शनिवार की सुबह 7 बजे तक चलता रहा। जिसे देखने के लिए भारी भीड़ सुबह तक डटी रही।
मेला क्षेत्र दुल्हन की तरह सजाया गया था। डीजे के आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। चौकियों के प्रदर्शन में बसपा नेता अशोक ¨सह व भाजपा नेता अर¨वद ¨सह दारा का सहयोग सराहनीय रहा।
भ्रमण के समय मेला कमेटी के अध्यक्ष बबलू जायसवाल, रामजी बरनवाल, विनोद कुमार जायसवाल, छेदीलाल जायसवाल, अशोक दुबे, सदाशंकर, आशीष जायसवाल, ¨चटू जायसवाल, रंजीत कुमार, महेश बरनवाल, शुभम बरनवाल आदि चौकियों के साथ चल रहे थे।