67 बूथों पर पहुंची पो¨लग पार्टियां, मतदान आज
5 प्रधान और 1 जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में 19 उम्मीदवार सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट
5 प्रधान और 1 जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में 19 उम्मीदवार
सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट करेंगे 41 हजार मतदाता
उप चुनाव
जौनपुर: रिक्त पंचायत चुनाव के लिए 30 सितंबर को 67 बूथों पर मतदान होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बल के साथ गुरूवार को ही पो¨लग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई है। यहां सुबह 7 से शाम 5 बजे तक 19 प्रत्याशियों के लिए 41 हजार 872 मतदाताओं को वोट करना है। जनपद के 5 विकास खंड के 5 प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य के निधन के चलते सीट रिक्त हो गई। इन पदों पर उप चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम तय किया, जिसके मुताबिक 30 सितंबर को इन रिक्त सीटों पर मतदान होगा है। इसके लिए 19 उम्मीदवारों ने ताल ठोका है। जिसमें प्रधान के 15 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 4 उम्मीदवार शामिल है।
58 बूथों पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
करंजाकला विकास खंड के वार्ड नंबर के जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होना है। इसके लिए पूरे वार्ड में 58 बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर 36 हजार 500 वोटरों को अपने मताधिकारों का प्रयोग करना है। चुनाव कराने के लिए इन बूथों भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है।
5372 लोग करेंगे 5 प्रधान का चुनाव
जिले के 5 विकास खंडों के 5 ग्राम पंचायतों में प्रधान के लिए चुनाव होगा। जहां 15 लोगों ने दावेदारी किया है, जिनके भाग्य का फैसला करने के लिए 5372 लोग वोट करेंगे। इसमें बदलापुर विकास खंड के उदपुर गेल्हवा सुजानगंज के बिलाई, बरसठी के लखराव, करंजाकला विकास खंड के मोकलपुर, सिकरारा विकास खंड के लखौवा शामिल हैं।