आठवीं तक पुन: चालू हो पास-फेल प्रणाली
जौनपुर : आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन ने मंगलवार को नगर में रैली निकाली। कलेक्ट्रेट
जौनपुर : आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन ने मंगलवार को नगर में रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर आठवीं तक फिर से पास-फेल व्यवस्था लागू करने की मांग किया। प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
छात्र संगठन एआईडीएसओ के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 10.30 बजे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर से रैली निकाल कर नगर में भ्रमण किया। कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं से संबंधित पट्टिकाओं को हाथ में लेकर जोरदार नारे लगाते हुए नगर के पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। डीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने हर स्तर पर की जा रही फीस वृद्धि वापस करने, शिक्षा का निजीकरण, व्यापारीकरण व सांप्रदायीकरण बंद करने, पाठ्यक्रमों में मनमाना परिवर्तन बंद कर पाठ्य सामग्री सस्ती करने की मांग किया। इसके अलावा प्रमुख मांगों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2016 को रद्द करने, नीट, सेमेस्टर सिस्टम, ग्रे¨डग सिस्टम, आंतरिक मूल्यांकन पद्धति रद्द करने की मांग किया। आंदोलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार खरवार व संचालन मिथिलेश मौर्य न किया। इस मौके पर किरन, संतोष प्रजापति, अनुज गुप्ता, अनीता, सभाजीत, विनोद आदि ने धरना सभा को संबोधित किया।