जलभराव से पैदल चलना भी मुश्किल
जौनपुर : नगर में मंगलवार की देर रात से बारिश होने से गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। नगर के निचले
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:56 PM (IST)
जौनपुर : नगर में मंगलवार की देर रात से बारिश होने से गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। नगर के निचले इलाकों में भी पानी इकट्ठा हो गया है। कारण इन जगहों पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं है। जलभराव से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
देर रात पानी बरसना शुरू हुआ जो सुबह तक चलता रहा। इससे नगर के निचले इलाकों जैसे कालीकुत्ती, ईशापुर व अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। घुटने भर पानी होने से लोगों की समस्या का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इस दौरान कई चार पहिया व दो पहिया वाहन फंसकर बंद हो गए। जिसे लोगों को धक्का मारते देखा गया। बारिश से किसानों के चेहरे पर भी काफी खुशी देखी गई। फसलों के लिए यह वरदान साबित हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें