सपा सरकार खो चुकी है जनता का विश्वास
जौनपुर: लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा है कि सपा सरकार प्रदेश की
जौनपुर: लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा है कि सपा सरकार प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
श्री चौधरी ने शुक्रवार को कन्हईपुर स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक में उक्त बातें कही।
जवाहर बाग व कैराना की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह अखिलेश सरकार की विफलता के उदाहरण हैं।
प्रदेश महासचिव देवी प्रसाद गिरी और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने भी 2017 के चुनाव में लोजपा को बेहतर विकल्प बताते हुए अभी से तैयारी करने की जरूरत बताई। बसारतपुर के मनोज ¨सह ने समर्थकों सहित लोजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने पत्रकार संतोष सोनी के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद प्रेमधन, नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, दयाराम पाल, कमलेश अग्रहरि, महमूद खान, माया शंकर सरोज आदि मौजूद रहे।