विकास के पथ पर दौड़ रहा मछलीशहर
मछलीशहर (जौनपुर) : परिवर्तन ही संसार का नियम है। समय के साथ समाज से लेकर आसपास बदलाव आता जाता है। आज
मछलीशहर (जौनपुर) : परिवर्तन ही संसार का नियम है। समय के साथ समाज से लेकर आसपास बदलाव आता जाता है। आज जौनपुर जिले का यह छोटा सा शहर विकास के पथ पर दौड़ रहा है।
जिला मुख्यालय से तीस किमी दूर स्थित इस शहर में दिन प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शहर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता जा रहा है। जौनपुर रायबरेली राजमार्ग टू लेन बना हुआ है, ¨कतु नगर में यह सड़क फोर लेन जैसी बनी हुई है। इससे नगर में रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत मिल गई है। सड़क के डिवाइडर के मध्य नए-नए पेड़ लगाए जा रहे हैं। नगर के दोनों तरफ आने जाने वाले मुख्य चौराहे जौनपुर की तरफ चुंगी चौराहा तथा रायबरेली की तरफ मुंगरा चौराहे पर नई कलाकृति बनाई गई है। डाक बंगले का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है। इसी तरह एक करोड़ 85 लाख रुपये में रोडवेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें भवन सहित पूरे परिसर के चारों तरफ नए किस्म के पेड़ पौधे लगाए जाने हैं। साथ ही पूरे परिसर की इंटरला¨कग कराई जानी है। नगर के तीन मुख्य तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बि¨ल्डग के साथ 30 बेड के महिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मछलीशहर तहसील का अपना नया भवन करीब करीब पूर्ण हो गया है। शौचालयों का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
.........
नगर के सभी मुख्य चौराहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सभी नालियों को पक्की कर ढक दिया जाएगा। नालियों की जल निकासी की व्यवस्था सही की जाएगी जिससे कहीं पर जल बहाव न हो सके। नगर को गंदगी मुक्त बनाया जाएगा।
-धर्मराज ईओ नगर पंचायत