माफ हो किसानों का पचास हजार तक कर्ज
जौनपुर: भारतीय किसान यूनियन (भानू) की बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों, दलितों की समस्याओं को
जौनपुर: भारतीय किसान यूनियन (भानू) की बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों, दलितों की समस्याओं को लेकर विशाल किसान पंचायत हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने किसानों के पचास हजार तक के कर्ज माफ करने और नीलगायों, जंगली सुअरों से फसलों की सुरक्षा की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
मुख्य वक्ता ठाकुर भानु प्रताप ¨सह ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2011 सूची को सार्वजनिक किया जाए जिससे आमजन को पात्रों के चयन के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। गरीब बालिकाओं की शादी हेतु अनुदान की राशि 20 हजार से बढ़ाकर चालीस हजार किया जाए। शौचालय की घटिया निर्माण की जांच कराई जाए तथा अपूर्ण शौचालयों को पूर्ण कराया जाए।
यूनियन की प्रमुख मांगों में किसानों एवं गरीबों द्वारा दिए जा रहे प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु ब्लाक स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। पात्र वृद्धा, विधवा व विकलांग व्यक्तियों को तीन सौ रुपये से बढ़ाकर पांच सौ रुपये पेंशन की धनराशि की जाए। गोमती एवं सई नई में पानी छोड़ा जाए। नीलगायों व जंगली सुअरों से फसलों की सुरक्षा हेतु कृषि रक्षा दल गठित करते हुए आवश्यक कानून तुरंत बनाया जाए।
किसान पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने की। इस मौके पर रामनाथ, राजेंद्र ¨सह, बृज मोहन ¨सह, राजमनि, खलीफा, राम सूरत गौतम, बाबू राम, शोभनाथ, मुख्तार अहमद, लालती उपाध्याय, मंजू शर्मा, बब्बू सरोज आदि मौजूद रहे।