पांच साल की बालिका का शव मिला, हत्या की आशंका
मल्हनी(जौनपुर): सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव में शनिवार की सुबह एक दिन पहले से गाय
मल्हनी(जौनपुर): सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव में शनिवार की सुबह एक दिन पहले से गायब पांच वर्षीय बालिका का शव गन्ने के खेत के पास नाली में मिला। गले पर चोट का निशान था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया।
सैदपुर गड़उर गांव निवासी रंगबहादुर यादव की पांच वर्षीय बेटी अंशी शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गई। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह 8 बजे परिजनों ने घर से 75 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत के पास नाली में अंशी की लाश मिली। गले पर चोट का निशान था। लाश मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि जिस जगह लाश मिली है वहां दस बार लोग गए थे लेकिन कुछ भी नहीं था। बेटी की हत्या कर लाश को फेका गया है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दिया है। घटना से गांव के लोगों में भी गम और गुस्सा है।