सीएम ने वादा किया, फिर भी निराशा
जौनपुर: योग्यताधारी शिक्षणेतर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, 300 दिन का अवकाश नकदीकरण आदि मां
जौनपुर: योग्यताधारी शिक्षणेतर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, 300 दिन का अवकाश नकदीकरण आदि मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट में सभा कर सरकार पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष दिनेश ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद वादा किया था। इसके बाद भी मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं हुआ।
बीआरपी इंटर कालेज मैदान से शनिवार को शिक्षणेतर कर्मचारी जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री ¨सह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा सुविधा देने, लिपिकीय ढांचे का पुनर्गठन, प्रबंध समिति में भागीदारी, योग्यताधारी शिक्षणेतर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति आदि मांगों पर सरकार से वार्ता के बाद कार्यवृत्ति भी जारी हो गई लेकिन शासनादेश आज तक जारी नहीं हुआ। शासनादेश जारी न होने के कारण प्रदेश के शिक्षणेतर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि 31 मार्च तक शासनादेश जारी नहीं होता तो लखनऊ विधानसभा पर छह अप्रैल से धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा संघ अब बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिला मंत्री एवं प्रदेश संघर्ष समिति सह संयोजक साहब लाल यादव ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट हो जाएं ताकि सरकार से अपनी मांगों को मनवाया जा सके। सभा को पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष केदारनाथ ¨सह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप ¨सह, मंडलीय मंत्री पंकज ¨सह आदि ने संबोधित किया। मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जुलूस में प्रमुख रूप से मनोज मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद, हृदय नारायण, आलोक ¨सह, विनोद कुमार, गुलाब दास, लालता प्रसाद, मोहम्मद मुस्तकीन, हनुमान प्रसाद, अनुपम तिवारी, हृदय नारायण समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।