कहीं सीधी टक्कर तो कहीं त्रिकोणीय संघर्ष
जौनपुर: ब्लाक प्रमुखों के चुनाव हेतु 12 ब्लाकों में मतदान सात फरवरी रविवार को होगा। शुक्रवार को नामा
जौनपुर: ब्लाक प्रमुखों के चुनाव हेतु 12 ब्लाकों में मतदान सात फरवरी रविवार को होगा। शुक्रवार को नामांकन व उसकी जांच के दिन ही आठ ब्लाकों के प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया था जबकि दूसरे दिन शनिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत सोंधी (शाहगंज) विकास खंड से दो प्रत्याशियों ने नाम वापसी के बाद वहां से सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज यादव की निर्विरोध जीत तय हो चुकी है।
अब जिन 12 ब्लाकों में प्रमुख पद के चुनाव हेतु मतदान होना है वहां कुछ ब्लाकों में त्रिकोणीय संघर्ष तो कुछ विकास खंडों में सीधी टक्कर की स्थिति है।
मुफ्तीगंज में निवर्तमान प्रमुख विनय कुमार ¨सह, उनके पिता वीरेंद्र प्रताप ¨सह व सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में शैलेश राय मैदान में हैं। रामपुर, बदलापुर व सुइथाकला विकास खंड में भी त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है। जबकि मड़ियाहूं, सुजानगंज, डोभी, बख्शा, धर्मापुर, जलालपुर, सिकरारा व महराजगंज में सीधी टक्कर है।
मनोज यादव का निर्विरोध प्रमुख चुना जाना तय
खेतासराय : राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव के चचेरे भाई मनोज कुमार यादव का सोंधी ब्लाक से निर्विरोध प्रमुख होना तय माना जा रहा है क्योंकि शनिवार को इनके प्रतिद्वंद्वी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया। विकास खंड शाहगंज (सोंधी) में प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के विरुद्ध पर्चा दाखिल करने वाले सुभाष चंद्र व नीलम यादव ने शनिवार को अपना-अपना पर्चा उठा लिया। इससे अब इन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं बचा है।
नौ ब्लाकों के प्रमुख होंगे निर्विरोध
जौनपुर: नामांकन के बाद उसकी जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिले के 21 ब्लाकों में से नौ ब्लाकों में निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। नामांकन व उसकी जांच वाले दिन शुक्रवार को सपा समर्थित प्रत्याशियों में बरसठी से कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पत्नी हीरावती देवी, करंजाकला से राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के भाई दीपचंद्र सोनकर, मुंगराबादशाहपुर से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के भाई बृजलाल यादव, मछलीशहर के अशोक यादव, सिरकोनी से केराकत के सपा विधायक गुलाब चंद सरोज की पुत्रवधू वीना सरोज, खुटहन से सरयू देवी, केराकत से सरिता ¨सह व रामनगर से निर्दल प्रत्याशी अर¨वद ¨सह उर्फ मखड़ू ¨सह का निर्विरोध प्रमुख चुना जाना तय हो गया था।जबकि नाम वापसी के दिन शनिवार को विकास खंड सोंधी (शाहगंज) से प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के चचेरे भाई सपा समर्थित मनोज यादव के सामने पर्चा दाखिल करने वाले सुभाष यादव व नीलम यादव द्वारा पर्चा वापस ले लिए जाने से मनोज यादव के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।