Move to Jagran APP

कभी थे आंख के तारे, अब बने बेचारे

शाहगंज (जौनपुर): सरकार के बदलने से हालात किस तरह बदलते हैं। इस बात का अंदाजा नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थ

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 12:29 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 12:29 AM (IST)
कभी थे आंख के तारे, अब बने बेचारे

शाहगंज (जौनपुर): सरकार के बदलने से हालात किस तरह बदलते हैं। इस बात का अंदाजा नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत बने कालोनी में जाकर लगाया जा सकता है। मायावती के नेतृत्व वाली सरकार में जहां कालोनी अफसरानों के आंखों का तारा था अब वहीं के लोग बेचारे बने हुए हैं। कूड़ा, बजबजाती नाली लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है।

loksabha election banner

बहुजन समाज पार्टी की सरकार में गरीबों के लिए काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत नगर के आजमगढ़ मार्ग (नटौली) में कालोनी बनाई गई थी। यहां पर इंटरला¨कग सड़कें बनी, विद्युतीकरण हुआ, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाई गई। अधिकारी कालोनी में पहुंचकर लोगों का दर्द जानते और निबटारा किया जाता। लेकिन निजाम के बदलने के साथ इस कालोनी के हालात भी बदलने लगे। अब हालात दिन ब दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं।

कालोनी में कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। लोग बताते हैं कि कूड़ा हफ्तों पड़ा रहता है। इस कूड़े से उठने वाली तीव्र दुर्गंध से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। लोग दुर्गंध व प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर नजर आते हैं। कालोनी की नालियां भी बजबजाती रहती हैं। गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। लोग इन समस्याओं को लेकर परेशान हैं लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

लोगों का कहना है कि इस बात की जानकारी नगर पालिका प्रशासन और तहसील दिवस में भी अधिकारियों को दी गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। फिलहाल लोग इन दुश्वारियों के बीच जीवन बसर करने को मजबूर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.