अवैध नमकीन फैक्ट्री सीज, छह लाख का माल जब्त
जौनपुर : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को नगर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित
जौनपुर : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को नगर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नमकीन फैक्ट्री को पकड़ा। जांच के बाद वर्जित रंग, घातक रसायन व अन्य सामान मिला। टीम ने छह लाख रुपये का माल जब्त कर जांच के लिए चार नमूना लिया। कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप है।
नगर समेत जनपद के विभिन्न पर मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण व बिक्री बेखौफ किया जा रहा है। शाहगंज में नकली सरसों का तेल पैक करके खुलेआम बेचा जा रहा है तो कई स्थानों पर नकली देशी घी, नमकीन व अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण हो रहा है। घातक रसायनों से फलों के पकाने और दुग्ध निर्मित पदार्थों में मिलावट की तो कोई सीमा नहीं है। जिसके सेवन से नागरिक तमाम खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीपी ¨सह के नेतृत्व में टीम ने नगर के हौज चितरसारी मोहल्ले में अवैध फैक्ट्री में छापा मारा। बिना लाइसेंस के संचालित इस नमकीन फैक्ट्री में प्रतिबंधित रंग, घातक रसायनों का प्रयोग कर नली बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी मिली। टीम ने लगभग छह लाख रुपये मूल्य के मैदा, घातक रसायन, नमक, तैयार माल आदि सीज किया। जांच हेतु चार नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव, बीएस मंगलमूर्ति, कमला प्रसाद यादव साथ रहे।