स्टेशन रोड पर हटाया गया अतिक्रमण
जौनपुर : नगर के जौनपुर जंक्शन रोड पर शनिवार को घंटों अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इसमें अतिक्रमणकार
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 08:14 PM (IST)
जौनपुर : नगर के जौनपुर जंक्शन रोड पर शनिवार को घंटों अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इसमें अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। इससे व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। अभियान से सड़कें और चौड़ी हो गई है।
प्रशासन व नगर पालिका के संयुक्त अभियान के रूप में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें स्टेशन रोड पर व्यापारियों की दुकानों को चिह्नित कर लिया गया था। शनिवार को जब प्रशासन व पालिका की टीम पहुंची तो जेसीबी से अतिक्रमणकारियों की दुकान व मकान को तोड़ा गया। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें