Move to Jagran APP

गांधीवाद से साकार होगी विश्व शांति की कल्पना

जौनपुर : सत्य, अ¨हसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व हरित क्रांति के प्रणेता व सादा जीवन जीने

By Edited By: Published: Fri, 02 Oct 2015 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2015 11:48 PM (IST)
गांधीवाद से साकार होगी विश्व शांति की कल्पना

जौनपुर : सत्य, अ¨हसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व हरित क्रांति के प्रणेता व सादा जीवन जीने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। आकर्षक झांकियां निकाली गईं। जनपद में जगह-जगह साफ-सफाई किया गया। गोष्ठियों में वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों व मूल्यों पर चलकर ही शांति व अमन की प्राप्ति की जा सकती है।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि गांधी जी द्वारा दिए गए शांति के संदेश पर आज मंथन करने की आवश्यकता है। सत्य और अ¨हसा से ही स्वयं के जीवन में बदलाव लाने की आवश्यकता है। अ¨हसा के दर्शन में ही सत्य का दर्शन पाया जाता है। रामराज्य की कल्पना भी मानव के प्रति प्रेम करना सिखाती है। स्वावलंबन और स्वराज को ही ग्राम पंचायतों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके जय जवान, जय किसान नारे को बताया।

इसके पूर्व जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्राओं, अध्यापिकाओं द्वारा रघुपति राघव राजा राम, ईश्वर अल्ला तेरे नाम भजन प्रस्तुत किया गया। समारोह में डिप्टी कलेक्टर प्रियंका, अपर जिलाधिकारी रजनीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप ¨सह आदि ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ¨रकी जायसवाल, नागेंद्र नाथ द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में धीमी गति साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिला कारागार में खेलकूद व कैदियों को फल वितरित किया गया। नगर के मतापुर मलिन बस्ती में साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। गांधी वाटिका में विश्वविद्यालय के सदस्यों ने महापुरुषों को नमन किया। रामधुन का सस्वर पाठ के बाद विश्वविद्यालय के जगदंबा प्रसाद मिश्र, राज नारायण ¨सह, रवि शंकर शुक्ल, सुशील प्रजापति, रजनीश ¨सह, रमेश पाल और साथियों ने रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम के गायन से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि देश, समाज एवं विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी व शास्त्री जी का नाम लेते ही श्रद्धा से सिर झुक जाता है। समारोह में कुलसचिव डा.बीके पांडेय, प्रो.डीडी दुबे, प्रो.वीके ¨सह, डा.एचसी पुरोहित, डा.अजय प्रताप ¨सह, डा.मनोज मिश्र, डा.दिग्विजय ¨सह, डा.केएस तोमर, डा.राजेश ¨सह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन अशोक ¨सह ने किया। तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डा.राकेश ¨सह के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई किया। अभियान में प्रबंधक अशोक कुमार ¨सह व सदस्य डा.राधेश्याम ¨सह, प्रमोद ¨सह का सराहनीय सहयोग रहा।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व सांसद कमला प्रसाद ¨सह, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू, डा.देवेश उपाध्याय, देवेंद्र कुमार मिश्र, चंद्रेश मिश्र, राजनाथ राम, विजय शंकर उपाध्याय, साजिद हमीद आदि ने कहा कि गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश का कल्याण एवं विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन डा.राकेश उपाध्याय ने किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार अस्थाना, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना आदि ने विचार व्यक्त किया। सहकारी कालोनी उमरपुर में वरिष्ठ नेता पं. यतींद्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में प्रदेश संगठन मंत्री शेर बहादुर ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान, देवानंद मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किया। जन शिक्षण संस्थान में निदेशक डा.सुधा ¨सह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महिला सामाख्या में चल रहे आवासीय विद्यालय में प्रतिभागियों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश पांडेय, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, साधना गुप्ता, संगीता मौर्या आदि ने विचार व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित गोष्ठी में सांसद केपी ¨सह, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र ¨सह, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर देव ¨सह, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राम आसरे, फूलचंद भारती आदि ने विचार व्यक्त किया।

लायंस क्लब के सदस्यों ने जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों और जेसी बालवाड़ी अहियापुर में बच्चों को फल वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस संजय श्रीवास्तव ने किया। संगोष्ठी में अरुण त्रिपाठी, महेंद्र नाथ सेठ, राकेश श्रीवास्तव, गोपी चंद्र साहू, राम कुमार साहू, आरपी ¨सह, अशोक मौर्या आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन संदीप गुप्ता तथा अमित पांडेय ने आभार जताया।

महापुरुषों की जयंती पर एकल विद्यालय अभियान द्वारा टीडी कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भारतीय मजदूर संघ ने खरका कोलानी स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अजय ¨सह, राजमणि यादव, वीरभद्र दीक्षित, चंद्र भूषण आदि ने विचार व्यक्त किया। शास्त्री कान्वेंट स्कूल कालीकुत्ती में बापू बाजार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक की पत्नी श्रीमती शैल अस्थाना ने किया। होली चाइल्ड एकेडमी में प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम ¨सह, राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डा.शिव प्रसाद ओझा, डा.मयानंद उपाध्याय, डा.अवधेश कुमार द्विवेदी, डा.आशा राम यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन डा.विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी तिराहा पहुंचकर माल्यार्पण किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक डा.अनुराग मिश्रा की अगुवाई में गोमती घाट पर साफ-सफाई किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान घाट से जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अहियापुर मोड़ से सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर गोष्ठी में जिला प्रभारी अशोक बैंकर, सुनील कुमार गुप्ता, विजय जायसवाल, सुरेंद्र ¨सघानिया, ध्रुव कुमार जायसवाल, संतोष कुमार गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक डा.पीके ¨सह, प्रधानाचार्य डा.शीला ¨सह ने महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। आर्या फाउंडेशन राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर में भी साफ-सफाई किया गया। संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

बदलापुर क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में गोष्ठी व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

केराकत क्षेत्र में जगह-जगह श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी में उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किया। एसडी पब्लिक स्कूल हुरहुरी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के निदेशक डा.राजेश ¨सह, चेयरमैन डा.रेखा ¨सह, प्रधानाचार्य डा.बीपी ¨सह ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रों ने श्रमदान कर साफ-सफाई किया।

मछलीशहर क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक संस्थानों में महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तहसील में उपजिलाधिकारी बीबी ¨सह, ब्लाक में बीडीओ जीपी कुशवाहा, नगर पंचायत में ईओ धर्मराज राम, फौजदार इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बद्री नारायण ने विचार व्यक्त किया।

सिरकोनी क्षेत्र के राज राजेश्वरी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक शिवाकांत शुक्ला ने झंडारोहण किया। राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हूंसेपुर के प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। गौराबादशाहपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य कमलेश ने गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

चंदवक के गांधी पार्क में कांग्रेस के जिला सचिव सुभाष चंद्र ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में राम समुझ ¨सह, सीताराम ¨सह, राज कपूर ¨सह आदि ने विचार व्यक्त किया। खुज्झी गांव में राजेंद्र ¨सह के नेतृत्व में सुनील ¨सह, रवींद्र, अजीत ¨सह दीना वर्मा आदि ने अभियान चलाकर साफ-सफाई किया। आदर्श इंटर कालेज रेहारी में अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ¨सह, प्रधानाचार्य गजराज ¨सह, जटाशंकर मिश्र, कैलाश ¨सह आदि शिक्षकों ने महापुरुषों से आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया में आयोजित समारोह में दूरदर्शन के पूर्व निदेशक श्याम विद्यार्थी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.बीएल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र पटेल, सर्जन डा.अशोक वर्मा, विनय कुमार गुप्त आदि ने विचार व्यक्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डा.दिनेश यादव, प्रभारी डा.गुलाब चंद्र, डा.योगेश ¨सह, नवीन कुमार ¨सह ने आदि ने विचार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.