लायंस क्लब सूरज ने सेवा कार्य का लिया व्रत
जौनपुर : लायंस क्लब सूरज का पदग्रहण समारोह वृंदावन गार्डेन के सभागार में रविवार की रात हुआ। अध्यक्ष
जौनपुर : लायंस क्लब सूरज का पदग्रहण समारोह वृंदावन गार्डेन के सभागार में रविवार की रात हुआ। अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने वर्ष भर किए गए कार्यक्रमों में सहयोग के लिए सभी सदस्यों को एवार्ड वितिरत किया।
दीक्षारोहण अधिकारी रीजन चेयरपर्सन डा.क्षितिज शर्मा ने नए शामिल होने वाले सदस्यों प्रदीप श्रीवास्तव, संजय साहू, रामलाल मौर्य, संजय पाठक एवं संगम ¨सह मौर्य को पिन लगाया एवं दीक्षा प्रदान किया। पदारोहण अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष निधि कुमार ने अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, सचिव नसीम अख्तर, कोषाध्यक्ष स्वतंत्र शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी को पिन लगाने के उपरांत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्षीय संबोधन में सतोष कुमार मौर्य ने कहा कि वर्ष भर मंडल कार्यक्रम के अनुसार सेवा कार्य करता रहूंगा। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने मंडल कार्यक्रम के बारे में बताया कि हमारा नारा है प्यार के साथ स्थायित्व। ग्रामीण क्षेत्र में जागरुकता अभियान, माता-पिता की सेवा एवं सम्मान, पर्यावरण, पक्षियों की सुरक्षा, अच्छे जीवन हेतु अच्छे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संचालन राजेंद्र खत्री ने किया।
इस अवसर पर त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, संतोष साहू, सुशील कुमार स्वामी, मनोज जायसवाल, विकास साहू, सर्वजीत श्रीवास्तव, संतोष साहू आदि रहे।