नगर के मलिन बस्तियों में बनेंगे शौचालय
जौनपुर : भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के मलिन बस्तियों में शौचालय बनाए जाएंगे। इसके
जौनपुर : भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के मलिन बस्तियों में शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से अनुदान दिया जाएगा। जिससे नगर में होने वाली तमाम संक्रामक बीमारी से बचा जा सकता है। नगर की आबादी तीन लाख के ऊपर है। जिसमें 12 हजार 165 परिवार रहते है। इसमें मात्र दस हजार 445 लोगों के घरों में शौचालय है। बाकी 1720 घरों शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोग खुले में शौच करने को विवश है। इससे वातावरण पूरी तरह खराब हो रहा है। लोग पेट संबंधी तमाम बीमारी से ग्रसित हो रहे है। शौचालय के अभाव में लोग सुबह उठकर नालियों में शौच करते देखे जाते है। वहीं दिन में खुले में शौच करने से बचने के लिए महिलाएं पेट संबंधी बीमारी से ग्रसित हो रही है।
भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वे कराया गया है। ऐसे लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें केंद्र द्वारा चार हजार रुपये अंश व राज्य सरकार की तरफ से 1333 रुपये अंश दिया जा रहा है। जिसमें पहले लोगों को स्वयं पैसा लगाना होगा। इसके लिए निर्माण से पहले नगर पालिका में आवेदन देना होगा। इसके बाद मौके का निरीक्षण किया जाएगा। बनते समय की फोटो व फिर निर्माण पूरा होने की फोटो लगाना होगा। जिसमें बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के खाते में दिया जाएगा। इस बाबत ईओ संजय शुक्ला ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वे करा लिया गया है। जिसके बाद आवेदन करने के बाद ही लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
तीन वार्ड में सभी के घरों में शौचालय
नगर के ख्वाजगी टोला, हुसेनाबाद, भंडारी वार्ड में सभी परिवार के घरों में शौचालय है। जिससे कोई भी आदमी बाहर शौच करने को नहीं जाता है। वहीं अन्य वार्डो में बहुत खराब स्थिति है।