11 अमान्य विद्यालयों में लगा ताला, 59 को नोटिस
जौनपुर : मान्यता विहीन विद्यालयों के खिलाफ जनपद में चल रहे अभियान की गति कम नहीं हो रही है। बुधवार क
जौनपुर : मान्यता विहीन विद्यालयों के खिलाफ जनपद में चल रहे अभियान की गति कम नहीं हो रही है। बुधवार को 11 विद्यालयों को बंद कराया गया तथा 59 की सूची पुलिस को दी गई।
बरसठी क्षेत्र में शिक्षा विभाग द्वारा कुल 40 विद्यालय चिन्हित किए गए थे। जिसमें 11 को बंद करा दिया गया और 29 को बंद करने के लिए संचालकों को नोटिस देने के साथ ही थाने में सूची दे दी गई है। विद्यालय बंद होने से हजारों रुपये खर्च कर कापी-किताब खरीदने वाले अभिभावक परेशान हैं।
सुजानगंज क्षेत्र में 54 विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं। इनमें से 10 में ताला लग गया जबकि 44 के संचालकों को नोटिस जारी कर दी गई है। चालू सत्र के चार माह बीतने के बाद हुई कार्रवाई से लोगों में हड़कंप है। मुफ्तीगंज के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर यादव ने क्षेत्र के 15 विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। तीन मान्यता विहीन विद्यालयों के संचालकों को नोटिस दी गई है।