अमरनाथ यात्रा डा.मुखर्जी के बलिदान की देन
जौनपुर: डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण ही आज कश्मीर में मां वैष्णो देवी दर्शन व अमरना
जौनपुर: डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण ही आज कश्मीर में मां वैष्णो देवी दर्शन व अमरनाथ यात्रा संभव हो पा रहा है।
यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र ¨सह ने श्रम प्रकोष्ठ द्वारा डा.मुखर्जी के जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में कही।
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह व डा.शिवराम ¨सह चौहान ने कहा कि देश पर संकट के समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर बलिदान किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, विभाग संयोजक दयाशंकर पाठक, डा.हरेंद्र प्रसाद ¨सह, सुशील उपाध्याय, शशी कुमारी मौर्या आदि ने डा.मुखर्जी को अद्भुत प्रतिभा का धनी बताया। वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, विमल ¨सह, सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि एक देश में दो निशान-दो विधान का विरोध कर डा.मुखर्जी ने परमिट व्यवस्था की मुखालफत की थी। धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी व संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र ¨सघानिया, अशोक मौर्य, मानिक चंद सेठ, पर¨वद चौहान, मेनका ¨सह, हर्षू पाठक आदि रहे।
उधर सुजानगंज में जिला मत्री ओमप्रकाश निषाद ने रविवार को करौरा स्थित सत्संग भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि 10 जुलाई तक चलने वाले संपर्क महाअभियान में प्रत्येक सेक्टर के लिए एक प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति भी करना है। विमलेश पाठक, श्याम लाल ने विचार व्यक्त किया। राजेश ¨सह, आशुतोष पांडेय आदि भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता रमाकांत यादव और संचालन महामंत्री कमलेश कुमार पांडेय ने किया।
जलालपुर क्षेत्र के कुकुड़ीपुर ग्राम में जलालपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व जिला महामंत्री डा.अजय कुमार ¨सह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पहुंचकर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें और उनकी समस्याओं को भी पूछें। मंडल प्रवासी ईश्वर देव ¨सह ने सभी सेक्टर प्रमुखों को बूथ पर जाकर पूर्व में बनाए गए सदस्यों का सत्यापन करने की बात कही। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणंजय ¨सह व संचालन रणविजय ¨सह ने किया। आभार ज्ञापन पंकज ¨सह ने किया। बैठक में हवलदार ¨सह, रामचंद्र सेठ, शैलेंद्र ¨सह, प्रदीप चौहान, जटाशंकर ¨सह, शमशेर ¨सह आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने किया रक्तदान
भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के विस संयोजक नंदलाल यादव व बसंत प्रजापति के संयोजकत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बीएचयू से आई वातानुकूलित बस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 52 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शशांक ¨सह रानू, महेश जायसवाल, घनश्याम गुप्त, अमूल्य श्रीवास्तव, अवनींद्र यादव, घनश्याम दास गुप्त, अश्वनी राय आदि रहे। संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.संजय पांडेय ने किया।