असहायों की सेवा को तत्पर है प्रदेश सरकार :श्रद्धा
रामपुर (जौनपुर): सर्व समाज के दीन दुखियों व असहायों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है प्रदेश सरक
रामपुर (जौनपुर): सर्व समाज के दीन दुखियों व असहायों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है प्रदेश सरकार। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि क्षेत्र के दर्जनों लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लाखों रुपया का योगदान किया गया।
उक्त बातें शुक्रवार को जोगापुर में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक श्रद्धा यादव ने कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है आजादी के उपरांत प्रथम बार दुर्घटना बीमा पांच लाख प्रदेश सरकार ने किया। मुख्यमंत्री राहत कोष से क्षेत्र के कैंसर रोगियों ¨चता देवी रसूलहा को 75 हजार, सुमन देवी गंधौना को 80 हजार, शरद कुमार मुस्तफाबाद को पांच लाख, मुनेश्वरा देवी भोड़ा को 75 हजार रुपये इस माह मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए गए। इतना ही नहीं क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत को चौदह करोड़ से अधिक रुपया, चार विद्युत उपकेंद्र के साथ-साथ माडल स्कूल और जल्द ही एएनएम ट्रे¨नग सेंटर खुलने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के उपरांत विकास की गंगा बहाने वाली इस सरकार की उपलब्धियों को सभी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका नैतिक दायित्व बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोपट ¨सह व संचालन राजेंद्र यादव प्रधान ने किया। इस अवसर पर महेंद्र यादव, लालजी पटेल, मुस्तफा, शिवशंकर, संतोष मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।