स्नान करने गया अधेड़ सई नदी में डूबा
मड़ियाहूं (जौनपुर): रामदयालगंज स्थित सई नदी में शुक्रवार की दोपहर में नहाते समय एक अधेड़ डूब गया। प
मड़ियाहूं (जौनपुर): रामदयालगंज स्थित सई नदी में शुक्रवार की दोपहर में नहाते समय एक अधेड़ डूब गया। पुलिस ने मल्लाहों की मदद लेकर काफी खोजबीन कराई। इसके बाद शव निकाला जा सका।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के नरायणपुर निवासी मंगला प्रसाद गौतम (45) उंचनीकला गांव में एक व्यक्ति के यहां रहकर राजगीर का कार्य रहा था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सई नदी के किनारे मंदिर के पास साइकिल खड़ा किया। इसके बाद अपनी मोबाइल व चप्पल रखकर नदी में नहाने चला गया। लोग बताते है कि वह नशे में था। उसको नदी में जाते समय लोगों ने देखा था। काफी देर तक जब वह नदी से बाहर नहीं निकला तो लोग नदी के किनारे गए तो वह नदी में भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। नदी के किनारे साइकिल, मोबाइल व चप्पल देखकर लोगों ने इसकी जानकारी फोन पर परिजनों को दी। इससे परिजन मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। तब तब लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय मल्लाह नौका लेकर एक बजे से चार बजे तक शव का पता लगाते रहे। सूचना पाकर लाइनबाजार थानाध्यक्ष राजमोहन यादव व मड़ियाहूं थानाध्यक्ष ने मल्लाहों की मदद से काफी जद्दोजहद के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया।