जल समस्या के निदान कराने का निर्देश
जौनपुर : जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने गुरुवार की सुबह नखास वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान निरी
जौनपुर : जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने गुरुवार की सुबह नखास वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को वार्ड में फौरन हैंडपंप को रीबोर करने का आदेश दिया।
डीएम ने नगरवासियों को सचेत किया कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही विभिन्न गलियों के विद्युत, पानी, सफाई, सड़क, नाली, डूडा आदि कार्यो का निरीक्षण किया।
ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला को टूटे हुए नाली, सड़क किनारे लगी गंदगी व घास को साफ कराने का निर्देश दिया। रोजाना की तरह आज भी उन्होंने सड़क पर जानवर बांधने वालों, गिट्टी, बालू, ईट सड़क पर रखने वालो को नोटिस जारी करने को कहा। विद्युत विभाग को सड़क पर लगे जर्जर तार व विद्युत पोल को ठीक करने का आदेश दिया। जनता की शिकायत कि इंडिया मार्का-टू हैंडपंप कम पानी देता है। जिसपर डीएम ने ईओ व अधिशासी अभियंता जल निगम को रीबोर तत्काल ठीक करने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट शिव ¨सह को भूमि संबंधी विवाद को हल करने के लिए कहा। इसके बाद डीएम बदलापुर पड़ाव का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट शिव ¨सह, सीओ अभिषेक ¨सह को सड़क के दोनो तरफ सात-सात मीटर छोड़कर बीच में पार्किंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।