छात्रों को नदियों के प्रति किया जागरूक
जौनपुर : स्वच्छ गोमती अभियान अविरल गोमती के तत्वाधान में गुरुवार को सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्
जौनपुर : स्वच्छ गोमती अभियान अविरल गोमती के तत्वाधान में गुरुवार को सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखनऊ में नदियों के प्रति छात्रों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के करीब 400 छात्रों को नदियों के प्रति जागरूक किया गया।
संकटमोचन मंदिर वाराणसी के महंथ प्रो.विश्वंभरनाथ मिश्र ने छात्रों को वीडियों कांफ्रे¨सग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि नदियां हमारे देश की जीवन रेखा है। संपूर्ण मानव जीवन व मानव सभ्यता पूर्णरूप से नदियों व उनके स्वच्छ जल पर ही निर्भर है। ऐसी स्थिति में नदियों का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है।
अभियान के संयोजक गौतम गुप्ता ने कहा कि नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता व नए क्रांतिकारी वैचारिक बदलाव पूर्ण रूप से युवाओं पर ही निर्भर है। इसके लिए युवाओं को ही आगे आकर परिवर्तन की नींव डालनी होगी। संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मानव शरीर का अस्तित्व रक्त धमनियों के बिना संभव नहीं है उसी प्रकार नदियों के बिना हमारा जीवन भी संभव नहीं है।
संयोजक डा.राजवीर ¨सह राजा ने कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में चलाकर युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रबंधक डा.नोमान खां ने आभार व्यक्त किया। सहयोग मोहनीश शुक्ल ने किया।