बनाए 25 हजार सदस्य
जौनपुर: मल्हनी विधानसभा प्रवासी किरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छुंछा गांव में शनिवार को बैठक हु
By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 09:26 PM (IST)
जौनपुर: मल्हनी विधानसभा प्रवासी किरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छुंछा गांव में शनिवार को बैठक हुई। जिसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे सदस्यता अभियान में अब तक मल्हनी में 25 हजार सदस्यों को भाजपा से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 26 को सदस्यता अभियान को लेकर मल्हनी बाजार में कैम्प लगाया जाएगा।
इस मौके पर माधुरी गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, पुष्पलता सेठ, मिलन श्रीवास्तव, संजय पाठक, विजय बहादुर निषाद, अर¨वद ¨सह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें