नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
जौनपुर: नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर लो
जौनपुर: नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी में अछ्वुत नेतृत्व क्षमता थी।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह की अध्यक्षता में नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में प्रो. देवेश उपाध्याय, सतीश सोनकर, छोटे लाल यादव, शेषधर शुक्ल, अखिलेश श्रीवास्तव, मोती लाल ¨बद, राजनाथ, डा. राकेश उपाध्याय, डा. विजय प्रताप ¨सह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन विजय शंकर उपाध्याय एडवोकेट ने किया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में मियांपुर में नेताजी की जयंती मनाई गई। महासभा के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनके आचरण, कर्तव्यों को अपने जीवन में उतारना ही सही मायने में जयंती मनाना होगा। भाजपा नेता किरन श्रीवास्तव ने कहा कि सुबाष चंद्र बोस जैसी शख्सियत शायद ही कोई हो। उन्होंने अपना घर परिवार यहां तक की देश भी छोड़ दिया, सिर्फ देश को आजाद कराने के लिए। युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि नेताजी सुबाष चंद्र बोस के संघर्षमय जीवन से हमें बहुत सी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश अस्थाना ने किया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा संरक्षक आमोद कुमार सिन्हा के ओलंदगंज स्थित आवास पर नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व संचालन जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, शशि मोहन अस्थाना, बांकेलाल आदि ने विचार व्यक्त किया।
आजाद ¨हद पार्टी के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित क्रांति स्तंभ पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक, गैर राजनैतिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में इंजीनियर प्रलय बहादुर यदुवंशी, कामरेड जय प्रकाश, अरुण कुमार ¨सह, योगी दुर्बल दास आदि ने विचार व्यक्त किया।
आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक द्वारा स्वाधीनता संग्राम के महानायक नेता जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला प्रसाद ¨सह ने किया। इस मौके पर श्रीमती पूर्णिमा ¨सह, डा. पूर्वी राय, दुर्बल दास, शंभूनाथ, उमा शंकर, कमला प्रसाद अरुण कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रांत उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र प्रताप ¨सह, जिला संयोजक रमेश यादव, डा. सुनील कुमार ¨सह, बीके ¨सह, नितेश ¨सह, नीलिमा, संतोष यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर टीडी कालेज के शिक्षकों व विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने पुष्प अर्पित किया।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा रक्तदान शिविर व रैली निकाली गई। अध्यक्षता लेखाकर सुरेंद्र बहादुर ¨सह, विशिष्ट अतिथि राममूर्ति पाल आदि ने विचार व्यक्त किया। वंदे मातरम जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक पं. अवधेश चतुर्वेदी, राजेश अस्थाना, मनोज मौर्या, दीपक ¨सह आदि ने विचार व्यक्त किया।
खुटहन चौराहे पर आयोजिक गोष्ठी में कांग्रेस के जिला महासचिव विनोद तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सुबाष दुबे आदि ने विचार व्यक्त किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया।
मछलीशहर तहसील में उपजिलाधिकारी बीबी ¨सह ने नेता जी के चित्र पर माल्र्यापण किया। इस मौके पर तहसीलदार मनोज राय, नायब तहसीलदार अर¨वद मिश्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गनाइजेशन द्वारा जिलेभर में 100 स्थानों पर आयोजित समारोह नेताजी सुबाष चंद्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पारसनाथ ¨सह, दिलीप खरवार, विनय दुबे, अनिल ¨सह, मिथिलेश मौर्य, रवि प्रताप ¨सह, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दिनेश कांत व संचालन इंद्र कुमार शुक्ल ने किया।
सहोदरपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामराज ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
नहीं हुआ सुबाष चंद्र बोस स्मारक पर माल्र्यापण
तेजीबाजार (जौनपुर): नेताजी सुबाष चंद्र बोस की जयंती पर भी स्थानीय चौक स्थित सुबाष चंद्र बोस स्मारक प्रतिमा की साफ-सफाई करने व माल्यार्पण किसी ने सुधि नहीं लिया। इस प्रतिमा का अनावरण नब्बे के दशक में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने किया था। बाद में पूर्व सांसद धनंजय ¨सह ने सुंदरीकरण कराया था। प्रबंधक देव नारायण, जितेंद्र ¨सह, अधिवक्ता प्रमोद जायसवाल, विजय भारत यादव ने स्वाधीनता के नायक की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया।