सचल दल के उत्पीड़न से व्यापारी त्रस्त
जौनपुर: जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शुक्रवार को सुतहंट्टी बाजार स्थित कैंप कार्यालय
जौनपुर: जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शुक्रवार को सुतहंट्टी बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार व सचल दल के उत्पीड़न से व्यापारी त्रस्त हैं। निर्णय लिया गया कि 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने बताया कि मंडी समिति एवं वैट कर में व्याप्त भ्रष्टाचार व सचल दल के उत्पीड़न से व्यापारी त्रस्त हैं। इसका निदान आवश्यक है। जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने 10 नई वस्तुओं पर सरकार द्वारा लगाए गए मंडी शुल्क को वापस लेने के लिए आंदोलन चलाने व मंडी शुल्क को एक प्रतिशत करने की मांग की।
युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताई। जिला महामंत्री रवि मिंगलानी ने मशीनरी व टूल्स पर बढ़े कर की वापसी की मांग की। नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनकर व नगर उपाध्यक्ष आंसू गुप्ता ने विभिन्न सरकारी आदेशों के परिप्रेक्ष्य में व्यापारिक समस्याओं से संबंधित विषयों पर शासन एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जाए।
जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन व नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से 23 दिसंबर को सभी व्यापारी बंधुओं का आह्वान किया। उपयुक्त सभी समस्याओं के संदर्भ में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। पदाधिकारी द्वय ने कहा कि सुबह दस बजे नगर पालिका टाउन हाल के मैदान से मोटर साइकिल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा।
बैठक में राजू कपूर, राकेश जायसवाल, संतोष सोंथालिया, राधेरमण जायसवाल, शीतला प्रसाद पांडेय, अरुण कुमार मौर्या, रवि मिंगलानी, विकास शर्मा, संजय जडवानी, हफीजशाह, हसन अब्बास, प्रदीप कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री राधे रमण जायसवाल तथा नगर कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू ने आभार जताया।