डेढ़ वर्ष में काल के गाल में समाई तीन पीढि़यां
महराजगंज (जौनपुर): डीजे के विवाद में हुई अनिल जायसवाल की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। ड
महराजगंज (जौनपुर): डीजे के विवाद में हुई अनिल जायसवाल की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। डेढ़ वर्ष में तीन मौत से परिवार गमजदा है। माता, पत्नी व दो बच्चियों से सहारा छिन गया। माता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है तो बच्चियां पिता की राह देख रही हैं।
महराजगंज बाजार निवासी अनिल जायसवाल की हत्या डीजे के विवाद में हो गई। रिश्तेदारी में बरात की पूरी व्यवस्था अनिल के हाथ में थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रात दो बजे सूचना यह मिली कि अनिल को चोट लग गई। अनिल की पत्नी रिंकी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। डेढ़ वर्ष पूर्व एक मात्र अनिल का पुत्र पीयूष खौलते दूध में गिरने से मौत हो गई थी। तीसरी पीढ़ी का एक चिराग डेढ़ वर्ष पूर्व विलुप्त हो गया था। उसके दो माह बाद अनिल के पिता गुरु प्रसाद की मौत हो गई थी। तब दो भाई अनिल व अजय परिवार के सहारा बने। अनिल की मौत की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। अनिल के छोटे भाई की शादी 25 जनवरी को होनी तय हुई थी। शहनाई बजने के बजाए घर में मातम पहले ही छा गया।