Move to Jagran APP

छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के तरीके

जौनपुर: निर्भया कांड की पुण्य तिथि पर मंगलवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जनक कुम

By Edited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 09:47 PM (IST)
छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के तरीके

जौनपुर: निर्भया कांड की पुण्य तिथि पर मंगलवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जनक कुमारी इंटर कालेज में छात्राओं को आत्म रक्षा के तरीके सिखाए गए।

loksabha election banner

आत्म रक्षा के लिए छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई। जिसका शुभारम्भ जनपद आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए इस तरीके की ट्रेनिंग जरूर लेनी चाहिए।

प्रधानाचार्य डा.जंग बहादुर सिंह ने भी मार्शल आर्ट सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मौर्य, सलमान आदि मौजूद रहे।

समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, किट्टू, संजय सोनकर, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

बाल कल्याण समिति ने जेसीज चौराहे से सद्भावना पुल तक कैंडिल मार्च निकाला। अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि निर्भया दिवस हमारे देश के लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। भारतीय संविधान हमें सम्मान व समानता के साथ जीवन जीने का हक देता है। जिसके लिए हमें समाज को जागरूक व संवेदित करने की जरूरत है।

जन विकास संस्थान नौपेड़वा के सचिव राजमणि ने कहा कि आज हमारा देश दिन दूनी रात चौगुनी विकास कर रहा है। वहीं दूसरी ओर महिला हिंसा हमारे देश में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। जो हमारे देश के लिए बहुत शर्मनाक है।

महिला समाख्या की परियोजना निदेशक प्रतिमा सिंह ने कहा कि बगैर महिलाओं की आजादी के बारे में चर्चा करते हुए आपने बताया कि महिला हिंसा की शुरुआत बचपन में किए गए भेदभाव से होता है। इसे खत्म करने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है।

रामलखन महाविद्यालय के प्रोफेसर सोमारू राम प्रजापति ने कहा कि आज हमारे समाज में पाश्चात्य सभ्यता का संस्कार फल-फूल रहा है जिससे हिंसा बढ़ रही है। इस पर रोकथाम जरूरी है।

कार्यक्रम में मेसवा फोरम, महिला समाख्या, टीडी कालेज छात्र संघ एवं नेहरू युवा केंद्र ने हिस्सा लिया।

संचालन मैसवा फोरम के जिला संयोजक रमेश चंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर ईश्वर चंद्र यादव, कमलेंद्र कुमार, मनीष कुमार, सत्य नारायण, अनुपमा राय, रोहित कुमार, अंकित कुमार, रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.