बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना शिक्षक का दायित्व
जौनपुर: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त गिरीश नारायण पांडेय ने कहा कि बच्चे में छिपी प्रतिभा को निखार कर उन
जौनपुर: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त गिरीश नारायण पांडेय ने कहा कि बच्चे में छिपी प्रतिभा को निखार कर उन्हें बेहतर शिक्षा देना शिक्षक की नैतिक जिम्मेदारी है। वह जगत नारायण इंटर कालेज में बुधवार को संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। सीखने की ललक इंसान को सदैव ऊंचाई के मुकाम तक पहुंचाती है। विद्यार्थी जीवन में नहीं अपितु पूरे जीवनभर परिश्रम करना चाहिए। आयकर आयुक्त फैजाबाद बीएस चौहान ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। विद्यालय परिवार के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्थित विद्यालय का शैक्षिक वातावरण सराहनीय है।
वित्त नियंत्रक अंवध विश्वविद्यालय फैजाबाद आरपी सिंह ने विद्यालयी परिवेश को गुरुकुल की संज्ञा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि गिरीश नारायण पांडेय ने यशस्वी रचनाकर पं.रूप नारायण त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रामकृष्ण त्रिपाठी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत त्रिपाठी, प्रेमचंद्र मिश्र, जनार्दन सिंह, नीरज त्रिपाठी, डा.जगदीश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन लोकेश त्रिपाठी तथा छविनाथ मिश्र ने आभार जताया।