वरदान साबित हो रहा सर्व शिक्षा अभियान
जौनपुर: सर्व शिक्षा अभियान गरीब छात्र-छात्राओं की तालीम में वरदान साबित हो रही है। नि: शुल्क शिक्षा, मुफ्त किताब, ड्रेस व भोजन से अभिभावकों की राह आसान हो गई है। उक्त बातें बलायसी इंटर कालेज में गुरुवार को किताब वितरण के दौरान प्रधानाचार्य डा.शैलेंद्र कुमार सिंह ने कही।
इस मौके पर कक्षा छह से आठ तक के 306 छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित किया गया। इस मौके पर रवि प्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार, पूर्व प्रवक्ता कल्पनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
बरईपार क्षेत्र के विश्वपालपुर, कटका, धनौवा सहित अन्य सभी विद्यालयों में बच्चों को मुफ्त किताबें वितरित की गई। इसी तरह खपरहां न्याय पंचायत के विद्यालयों में भी बच्चों में किताबों का वितरण हुआ।
किसान आदर्श राष्ट्रीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा.संजय चौबे ने किताबों का वितरण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समय से विद्यालय उपस्थित होकर पठन-पाठन करने, स्वच्छ रहने, पौष्टिक भोजन करने की नसीहत दिया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम मिश्र, अशोक मिश्र, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।