Move to Jagran APP

राज्य कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

By Edited By: Published: Wed, 13 Nov 2013 10:47 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2013 10:52 AM (IST)
राज्य कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

जौनपुर : राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के तत्वाधान में कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। ब्लाक व जिला मुख्यालय पर करीब 12000 कर्मचारियों ने कामकाज ठप करके धरना प्रदर्शन किया। सरकारी काम न पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले फरियादी मायूस हो गए। इससे विकास कार्य ठप होने से लाखों रुपये की वसूली का नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों ने विशाल आमसभा आयोजित कर प्रदर्शन किया। जिसमें स्वास्थ्य, विकास भवन, लोक निर्माण, आइटीआइ, सफाई कर्मचारी, राजस्व लेखपाल, संग्रह अमीन, ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, व्यापार कर, परिवहन, सिंचाई व अन्य विभाग शामिल हुए। धरने के दौरान माइक को लेकर कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच नोकझोक हुई। इसके बाद माइक हटा लिया गया।

धरने को संबोधित करते हुए महासंघ के संरक्षक राजबली यादव ने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को तत्काल पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को ठप किया जाएगा। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष/मंडल सचिव सीबी सिंह ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों का आह्वान किया। उपाध्यक्ष मंडल तनवीर अब्बास शास्त्री ने कर्मचारियों से आंदोलन को और तीव्र करने की मांग की।

इस मौके पर मिठाई लाल, उमेश चंद्र त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, बृजेश त्रिपाठी, संजय चौधरी, प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, अच्छेलाल पाल, राम अवध, अजय कुमार सिंह, बदरे आलम, हुबलाल शुक्ल, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। राकेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

बदलापुर तहसील में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र यादव, श्याम सुंदर, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, छोटेलाल विश्वकर्मा, रामसूरत, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे। महराजगंज ब्लाक मुख्यालय पर अशोक सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। जेई सूर्यभान सिंह व विजय तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। इस मौके पर सुखम्भर पाल, प्रेमशंकर ओझा, आनंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.