तकरार खत्म, खुशी लेकर लौटे दंपती
जागरण संवाददाता, उरई : महिला ऐच्छिक ब्यूरों में रविवार को पति पत्नी के बीच विवाद से जुड़े तीन मामले स
जागरण संवाददाता, उरई : महिला ऐच्छिक ब्यूरों में रविवार को पति पत्नी के बीच विवाद से जुड़े तीन मामले सुलह से निस्तारित हो गये। चेहरे पर खुशी के भाव समेटे दंपती सुलह के बाद नये भरोसे के साथ एक दूसरे का हाथ थामकर घर को रवाना हुए।
मोहल्ला विजय नगर निवासी नीलम गुप्ता का अपने पति बृजेश के साथ विवाद चल रहा था। नीलम का कहना था कि पति द्वारा उसे उत्पीड़ित किया जाता है। वह मायके में रहने को विवश थी। उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। रविवार को दोनों को बुलाया गया था। सदस्यों ने दोनों के पक्ष सुने तो पता चला कि गलतफहमी में उनके बीच तकरार हुई है। दोनों को अपने व्यवहार में सुधार नसीहत दी गई जिसके बाद सुलह के आसार बन गये। सुलह के बाद दोनों एक साथ घर को रवाना हुए। इसी तरह मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी ¨पकी एट निवासी संगीता का पति के साथ चल रहा विवाद सुलह से निस्तारित हो गया। दूसरे पक्ष के नहीं आने की वजह से तीन मामलों में सुलह के आसार नहीं बन पाये। इस दौरान महिला ऐच्छिक ब्यूरो की प्रभारी नीलेश कुमारी, सदस्य बाबू ¨सह सेंगर, पवन कुमार मिश्रा, बंदना ¨सह, गरिमा पाठक, अवध नारायण, शकूर बेग, नसीम खां आदि मौजूद रहे।