सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, उरई : कुठौंद थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे
जागरण संवाददाता, उरई : कुठौंद थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पिछले साल ग्राम धराना में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गुपलापुर निवासी शम्मी भी शामिल था। गुरुवार को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को उसके ठिकाने बारे में सटीक सूचना मिल गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शम्मी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपियों ने हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक आरोपी और फरार चल रहा है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।