जीवन का आधार हैं पौधे
संवाद सहयोगी, कालपी : गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत नगर में वृहद पौधरो
संवाद सहयोगी, कालपी : गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत नगर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा गया। जन समूह बनाकर भाजपाइयों ने पौधरोपण किया। इस दौरान पौधे लगाने वाले व्यक्तियों ने उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख भारत ¨सह यादव ने कहा कि पौधे जीवन का आधार है, इसलिए हम सब को मिल कर पौधे लगाने चाहिए।
जिला प्रभारी की देखरेख में मोहल्ला हरीगंज में काली देवी मंदिर में बेल, जामुन, पीपल, आंवला, कनेर के पौधे लगाए गए। इसके बाद जलकल कार्यालय में जेई व कर्मचारियों के साथ मिलकर नीम, कंजी, अशोक तथा बहेड़ा के पौधे रोपित किए गए। इसके जनसमूह में शामिल लोगों ने बाबा भूतनाथ मन्दिर, मोहल्ला रामचबूतरा में कई पौधे रोपित किए गए। नगर प्रमुख युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि जब नगर में ज्यादा पौधे रोपित किए जायेंगे तो प्रदूषण भी कम हो जाएगा। पौधे से लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पौधे मानव जीवन के लिए सब कुछ देते हैं इसलिए उनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी लोगों को पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान राम स्वरूप वर्मा, सूबेदार श्रीवास, सौरभ गुप्ता, बृजेंद्र ¨सह, हर्षित खन्ना, मयंक श्रीवास, पिंटू स्वामी, राजेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।