गांव-गांव मनेगा रामोत्सव
जागरण संवाददाता, उरई : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप संकल्पबद्ध है। इसके लिए प्रांतीय न
जागरण संवाददाता, उरई : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप संकल्पबद्ध है। इसके लिए प्रांतीय निर्देशों के तहत बुधवार से 14 अप्रैल तक विहिप कार्यकर्ता सभी नौ ब्लाकों के गांवों में जाकर रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। यह बात मंगलवार को विहिप की बैठक में तय किया गया। इसके साथ ही बैठक में एक-दूसरे को ¨हदू नव संवत्सर की बधाइयां दी।
विहिप जिलाध्यक्ष इंद्रपाल ¨सह चौहान ने कहा कि अयोध्या में 77 एकड़ जन्मभूमि में ही भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होगा। अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र के बाहर बाबरी मस्जिद बनाई जाए या फिर भारत में कहीं पर भी बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होगा। इससे कम पर विहिप कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं है। जिला मंत्री बलबीर ¨सह ने कहा कि बाबर ने अयोध्या में राम मंदिर को विध्वंस कर लाखों ¨हदुओं व साधु संतों का कत्ल कर जबरन बाबरी मस्जिद बनाई थी। विहिप विभिन्न धर्मों के लोगों से अनुरोध करती है कि आपसी सुलह समझौता के आधार पर शांतिपूर्वक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रशस्त किया जाए। कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नहीं तो क्या अरब या पाकिस्तान में है। जिला उपाध्यक्ष इंदेश्वर दयाल ने कहा कि रामोत्सव के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ¨हदू जनमानस के बीच राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार को महेवा ब्लाक के मुसमरिया गांव से होगी। 31 मार्च को कदौरा, 5 अप्रैल को उरई ठंडेश्वरी मंदिर, 6 को जालौन में कार्यक्रम होगा। बैठक में धीरेंद्र ¨सह चौहान, जितेंद्र तिवारी, बद्री प्रसाद, राम वीर ¨सह, गजाधर प्रसाद आदि रहे।