पांच आश्रितों को मिलेगी सहायता
जागरण संवाददाता, उरई : कलेक्ट्रेट सभागार में हुई रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष आर्थिक सहायता योज
जागरण संवाददाता, उरई : कलेक्ट्रेट सभागार में हुई रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष आर्थिक सहायता योजना की बैठक में पांच पीड़ित महिलाओं के परिवार वालों को सहायता देने पर सहमति बनी। इसमें कुल 7 महिलाओं के नाम शामिल थे। इनमें दो के कागजात पूरे नहीं थे।
मंगलावार को अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जीआर प्रजापति ने आर्थिक सहायता के लिए चयनित नामों की सूची प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि गीता देवी पत्नी सतीश कुमार ग्राम कुरकुरू, प्रीती पत्नी नकुल यादव निवासी कोटरा, पूजा पुत्री अविनाश निवासी मालवीय नगर माधौगढ़, आरती देवी पुत्री श्रीधर ग्राम मुसमरिया के मामले दहेज हत्या से संबंधित हैं। इनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी कागज पूर्ण हैं। जबकि कशिश पुत्री संदीप निवासी नई बस्ती समथर का मामला पास्को एक्ट से संबंधित है। इस मामले के भी कागज व रिपोर्ट पूरी हैं। जिसको देखते हुए इनको आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इसमें दो मामलों के कागज अभी तक अपूर्ण हैं जिनको बाद में सहायता दी जाएगी। इस मौके पर अपर एसपी सुभाष चंद्र शाक्य सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।