अध्यक्ष पद पर चार पर्चे दाखिल, कई निर्विरोध
- कोंच बार संघ के चुनाव में महामंत्री भी निर्विरोध कोंच, संवाद सहयोगी : बार संघ के घोषित हो चुके
- कोंच बार संघ के चुनाव में महामंत्री भी निर्विरोध
कोंच, संवाद सहयोगी : बार संघ के घोषित हो चुके चुनाव में सोमवार को हुए नामांकन में अध्यक्ष पद पर चार लोगों ने पर्चे दाखिल किये। वहीं महामंत्री सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध हो गये।
सोमवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी लालजी ¨सह गुर्जर, कमलेश चोपड़ा के समक्ष अध्यक्ष पद पर अम्बरीश रस्तोगी, अमर बाबू पाठक, हल्के ¨सह बघेल व कृष्ण बिहारी निरंजन ने पर्चा भरा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल सोनकिया, संजीव तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर वरुण चड्ढा व अमित श्रीवास्तव ने पर्चे भरे तो संयुक्त सचिव पद पर ऋषभ सीरौठिया, विपिन पटेल, संजीव कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार नायक ने पर्चे भरे। कोषाध्यक्ष पद पर रामलखन कुशवाहा, दीपक मिश्रा, अनिल कुमार कौशल ने पर्चे दाखिल किये। वहीं कार्यकारिणी सदस्य व अन्य पद पर 6-6 पर्चे दाखिल किये गये। चुनाव अधिकारी लालजी ¨सह गुर्जर ने बताया कि सोमवार को संपन्न हुयी नामांकन प्रक्रिया में महामंत्री पद पर मात्र एक ही पर्चा अरुण कुमार का दाखिल किया गया जिससे उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं कार्यकारिणी के सदस्य पदों पर रामकुमार खरे, रमेश गौतम, रामनरेश त्रिपाठी, वीरेंद्र स्वर्णकार, विशंभर दयाल, राघवेंद्र आनंद सोमदत्त पांडेय, अमित अग्रवाल, प्रधव मिश्रा, राजीव सोनी, अमित श्रीवास्तव, विनय कुमार गुप्ता को निर्विरोध चुन लिया गया।