भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 23 नामजद व 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
उरई, जागरण संवाददाता : रामनवमी पर ठड़ेश्वरी मंदिर से शोभा यात्रा निकलाने के मामले में रविवार को कोतवा
उरई, जागरण संवाददाता : रामनवमी पर ठड़ेश्वरी मंदिर से शोभा यात्रा निकलाने के मामले में रविवार को कोतवाली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 23 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और सार्वजनिक स्थल से बगैर अनुमति के जुलूस निकालने का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, बजरंग दल जिलाध्यक्ष अखिलेश दुबे डीहा, समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सेंगर, मनोज राजपूत, तरूण तिवारी, सभासद लक्ष्मण दास बबानी, सभासद हरि किशोर रिप्पू, सभासद देवेन्द्र राठौर, राजेन्द्र वर्मा पुर, समरजीत पाल, शंशाक तिवारी, जीतेश राजावत, राजेन्द्र चौहान, शक्ति गहोई, अरूण सेंगर, प्रशांत द्विवेदी, शिवा सोनी, अजय साहू, कपिल राजपूत, राज, शिवम गुप्ता, प्रवीण कुमार समेत 23 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्राधिकारी डा. जंग बहादुर सिंह यादव ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की अनुमति के बगैर निकले जुलूस में इन लोगों को वीडियो फुटेज से पहचान कर नामजद किया गया है, शेष लोगों की भी पहचान की जा रही है।
..
पुलिस लाइन से दिया था छोड़
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, बजरंग दल जिलाध्यक्ष अखिलेश दुबे डीहा व सछास जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर समेत 20 लोगों को पुलिस ने पुलिस लाइन से हिरासत से छोड़ दिया था।