पांच पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही
कालपी, संवाद सहयोगी : पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है, जिसमें महिलाओं से
कालपी, संवाद सहयोगी : पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है, जिसमें महिलाओं से छेड़छाड़ व क्षेत्र में दहशत व फायरिंग करने वालों को इस कार्यवाही का शिकार होना पड़ा।
शनिवार को कोतवाल योगेंद्र प्रताप सिंह ने देवकली निवासी सुनील पुत्र गोविंद, संदीप यादव पुत्र छोटेलाल निवासी राम चबूतरा, रामश्याम यादव पुत्र विजय सिंह तिरही, दानिश पुत्र यूनिस भंट्टीपुरा, डब्लू पुत्र रामनाथ दमदमा के ऊपर गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर दी जिसमें सुनील और दानिश के ऊपर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले कोतवाली में दर्ज हैं। संदीप यादव के ऊपर विगत दिनों गुंडा टैक्स वसूली का मामला दर्ज किया गया था। वहीं रामश्याम यादव व डब्बू के ऊपर फायरिंग कर दहशत फैलाने व जान से मारने के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों को मद्देनजर नगर में कानून व्यवस्था व शांति कायम रखने के लिए पांच लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी है। वहीं कोतवाल वाईपी सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ व महिलाओं के साथ अत्याचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।